फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी के विरोध में सहारनपुर क्लाथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन से जुडे़ व्यापारियों ने पंजाबी मार्केट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले की तरह मंगलवार का साप्ताहिक अवकाश रखा जाए।
विज्ञापन

पंजाबी कपड़ा मार्केट में प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर क्लाथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी के विरोध में हैं, लेकिन प्रदेश सरकार व्यापारियों की मांग पर कोई बात नहीं करना चाहती है। इसलिए व्यापारियों को मजबूरन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों को मांग को नहीं माना गया तो आगे भी प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान मंत्री गुलशन भंडारी, सह सचिव संयम सेठ, शिवम सेठी, नवकार कालरा, विजय चावला, सुनील धमीजा, सरदार अरविन्द सिंह, किशोर मानकटाला, अनिल छाबड़ा, सरदार जितेंदर सिंह नरूला, सुरेश छाबड़ा, राजीव डंग, हरीश मोंगा, अनुराग मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें