फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत

Sat, 28 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Tractor-trolley driver out from under farmers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में मुजफ्फरनगर रोड पर यादगार के पास शुक्रवार को किसी वाहन ने चावल से लदी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरनगर के कसबा झिंझाना के गांव डोडा निवासी मामराज का पुत्र रामबीर (45) शुक्रवार को देवबंद के गांव जड़ोदाजट में ट्रैक्टर ट्राली से चावल लेने आया था।

दोपहर करीब 12.30 बजे रामबीर ट्रैक्टर ट्राली को गंगोह ले जाने के लिए रवाना हुआ। जब उसने यादगार के पास रणखंडी रोड की तरफ ट्रैक्टर घुमाया तो पीछे से तेज गति के किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में चालक रामबीर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। दुघर्टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। जड़ोदाजट के लोगों ने पुलिस को मृतक की पहचान बताई।

जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव जिला अस्पताल भिजवाया गया। उधर, मृतक के परिजनों को जैसे ही रामबीर की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। वे आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक मृतक रामबीर अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें