फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली फंसने से लगा जाम

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में हिंडन नदी के पुल पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से दून हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे देहरादून हाईवे के हिंडन पुल पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से यात्री दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ा।

कस्बे से लेकर कैलाशपुर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं, पशु  पैठ में आए व्यापारियों के पशु लदे वाहनों के सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होने के  कारण जाम की स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन


जाम के दौरान कुछ निजी वाहन स्वामी पशुओं से लदे वाहन चालकों के साथ उलझते नजर आये। बता दें कि हाईवे किनारे भरने वाली पशु पैठ के कारण हर रविवार मैन हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

रविवार को जाम के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि थाने की दूरी यहां से चंद कदमों की है। बाद में दो घंटे की जद्दोजहद के बाद सुबह 11 बजे खुद ही  जाम खुला, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें