बेहट। शाकंभरी देवी भंडारा देने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पहिया निकलने के बाद पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक घायल को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा बुधवार की देर शाम शाकंभरी देवी रोड पर गांव बेलका के पास हुआ। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव जफरपुर के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी भंडारा देने जा रहे थे। इसी दौरान गांव बेलका के पास उनकी ट्राली पहिया निकलने के बाद पलट गई। हादसे में नितेश पुत्र राजेश (18) निवासी बड़गांव जनपद सहारनपुर, शुभम पुत्र सुरेशपाल (18) अर्जुन पुत्र बिरम सिंह (20) व प्रिंस पुत्र संजीव निवासीगण गांव जफरपुर जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्रिंस को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।