अंबेहटा में दुकान में घुसा ट्रैक्टर।
- फोटो : SAHARANPUR
पेस्टी साइड की दुकान में घुसी ट्रैक्टर ट्राली
अंबेहटा (सहारनपुर)। ट्रैक्टर ट्राली पेस्टी साइड की दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि दुकान में अंदर बैठे लोग बच गए। हादसे से दुकान का काफी नुकसान हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।
कैंडल गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र जयप्रकाश ने इस्लामनगर रोड पर श्रीराम पेस्टी साइड के नाम से दुकान कर रखी। विक्रम ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई सोमपाल व अरूण के साथ दुकान पर बैठा था कि इसी दौरान बस स्टैंड की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली दुकान मे घुस गई, इससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही काफी समान भी खराब हो गया। विक्रम ने बताया यदि समय रहते दुकान में बैठे लोग नहीं संभलते तो बड़ा हादसा हो सकता । घटना में ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया। टक्कर से दुकान के बाहर खड़ी हंगावली गांव के सतीश कुमार की बाइक व एक साइकिल भी क्षत्रिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल करने के बाद ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। विक्रम ने पुलिस में तहरीर दी। चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने कहा दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बात चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक मोबाइल पर बात कर रहा था।