फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला

विज्ञापन
नकुड़ में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान संगठनों से जुड़े लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। महिला किसान दिवस के अवसर पर भारतीय किसान संगठन से जुड़े किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंप कर कृषि कानून वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोज राणा के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता एवं अन्य किसान गांव टाबर से ट्रैक्टरों पर प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम हिमांशु नागपाल को सौंपा। किसानों ने मांग पत्र में गन्ना मूल्य कम से कम साढ़े चार सौ रुपये प्रति क्विंटल तत्काल प्रभाव से घोषित करने, गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज सहित शीघ्र करने, किसानों के बिजली बिल व बकाया को लेकर आरसी जारी न करने, एमएसपी पर शीघ्र कानून बनाने व दिल्ली में आंदोलनरत किसानों की मांग पर शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की। सोसिंह राणा, आदेश कुमार, ओमपाल, धर्मपाल, यशपाल, रणधीर, अशोक, विवेक, भानु प्रताप, सूरज, मनमोहन, राजेश, संजीवता, बीना, कविता, पूजा, अनीता, मुनि देवी, मंजू, शालू, बबिता, भारती, सीमा, सविता, कमलेश, शालनी देवी, प्रीति देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें