फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं, चिलचिलाती धूप और उमस का प्रकोप

Thu, 16 Jul 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार को कहीं दस से 15 मिनट की झमाझम बारिश तो कहीं चिलचिलाती धूप और उमस का प्रकोप रहा। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई वहां भी गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह 10:30 बजे बादल निकल आए। करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। 15 मिनट की झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बहता नजर आया। बारिश के दौरान लोग जाम में फंसे रहे। उधर, घंटाघर, हसनपुर क्षेत्र, बेहट रोड, अंबाला रोड आदि सहित जनपद के बाकी क्षेत्रों में सूखा रहा। तेज धूप और उमस का प्रकोप बना रहा। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 36 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि बुधवार को बारिश होने का कोई अनुमान नहीं था, लेकिन अचानक मौसम बदला है, जो कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिले में 17 जुलाई से कई दिन की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। उनके अनुसार 17 जुलाई से शुरू होने वाली बूंदाबांदी रुक-रुककर पांच से छह दिन तक भी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथिन्यूनतमअधिकतम
15 जुलाई-29-36
14 जुलाई-29-37
13 जुलाई-27-37
12 जुलाई-26-36
11 जुलाई-25-32
10 जुलाई-21-25
09 जुलाई-23-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें