नागल (सहारनपुर)। शनिवार को चौधरी कलीराम डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस पर कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया । इस मौके पर कॉलेज की टॉपर छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉले प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह नोसरान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि छात्र-छात्राओं को स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए, इससे उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है। साथ ही प्रतिस्पर्धा कि महत्वाकांक्षा भी जागती है।
कार्यक्रम में मुस्कान त्यागी, दिव्या, तनु त्यागी, टीना, मानसी, शालिनी गौतम, मेघा, कीर्ति ने लोकगीतों पर नृत्य कर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। लघु नाटक के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में बीएससी टॉपर सिमरन नोसरान एवं काजल, बीए टॉपर कमलजीत कौर, बीकाम टॉपर विधि विश्वकर्मा को सम्मानित किया। कॉलेज की प्राचार्य अमृता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर रजनीश नोसरान, पूर्ण सिंह, नकुल शर्मा, अभिरुचि, अमित कुमार, एकता, दीपांशु, दिलीप कुमार, इकरार, विपिन, प्रीति त्यागी आदि रहे।