फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रुड़की-पंचकुला नेशनल हाईवे पर नहीं बढ़ीं टोल की दरें

Tue, 01 Apr 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रुड़की-पंचकुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस हाईवे पर एक अप्रैल से टोल की दरें नहीं बढ़ाई जा रही हैं। यहां गत वर्ष वाली दरों के हिसाब से ही टोल वसूल किया जाएगा। ऐसा इसलिए है कि इस हाईवे पर अभी सिक्स लेन का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, एक अप्रैल से देश के सभी स्टेट और नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा, लेकिन रुड़की-पंचकुला हाईवे को इससे अलग रखा गया है। इसके पीछे ही वजह यह है कि इस हाईवे के एक बड़े हिस्से पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। इसे फोर से सिक्स लेन में बदला जा रहा है। ऐसे में जिले के नागल क्षेत्र के लाखनौर से बिहारीगढ़ के गणेशपुर तक इस पर जगह-जगह फ्लाईओवर, सर्विस रोड आदि का काम किया जा रहा है। इसके चलते इस पर सफर फिलहाल निर्बाध और आरामदायक नहीं है। कई जगहों पर ट्रैफिक को वन वे किया गया है तो बहुत सी जगह बार-बार लेन बदलनी पड़ती है। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए गत वर्ष तो इस हाईवे पर टोल की दरों में पांच रुपये की कमी तक की गई थी।
इस बार भी टोल नहीं बढ़ाया गया है। सरसावा के सुआंखेड़ी टोल प्लाजा के प्रबंधक वीर कमल और छुटमलपुर के चमारीखेड़ा स्थित टोल के प्रबंधक अविनाश मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च की देर शाम तक टोल की दरें बढ़ने का कोई नोटिफिकेशन हाईवे अथारिटी की तरफ से नहीं मिला है। ऐसे में दरें बढ़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें