फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एलिवेटेड रोड पर टोल वसूली शुरू, कार सवार को देने होंगे 150 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर गणेशपुर में रविवार से टोल वसूली शुरू कर दी गई है। कार चालकों को एक तरफ से 150 रुपये, जबकि 24 घंटे में वापसी करने पर 225 रुपये देने होंगे। मासिक पास (50 सिंगल यात्रा तक वैध) के लिए कार चालकों को 4985 रुपये चुकाने पड़ेंगे। टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के गैर वाणिज्यिक वाहनों को मासिक पास के लिए केवल 350 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि इस साल जनवरी माह से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का गणेशपुर में भव्य लोकार्पण किया था। गणेशपुर में इस पर टोल प्लाजा बनाया गया है, लेकिन अभी तक इस पर टोल की वसूली नहीं की जा रही थी। 25 अप्रैल को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल की दरें जारी करते हुए 26 अप्रैल रविवार से इस पर वसूली शुरू कर दी है।
हल्के वाणिज्य वाहन, मिनी बसों को एक तरफ से 240 और दोनों तरफ से 360 रुपये तथा मासिक पास के लिए 8050 रुपये देने पड़ेंगे। बस और ट्रक को एक तरफ से 505, दोनों तरफ के लिए 760 और मासिक पास के लिए 16865 रुपये देने पड़ेंगे। तीन धूरी वाले वाणिज्यिक वाहनों को एक तरफ से 550, दोनों तरफ से 830 और मासिक पास के लिए 18400 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

भारी निर्माण मशीनरी को एक तरफ से 795, दोनों तरफ से 1190 और मासिक पास के लिए 26450 रुपये देने पड़ेंगे। बड़े आकार वाले वाहनों को एक तरफ से 965, दोनों तरफ से 1450 और मासिक पास के लिए 32200 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें