भाजपा विधायक देवेंद्र निम को निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास से आ रही परेशानी बताते किसान
- फोटो : DEVBAND
विधायक को अंडर पास में जलभराव की समस्या बताई
सहारनपुर, देवबंद। रामपुर मनिहारान के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने शनिवार को भरतपुर-खटौली में निर्माणाधीन रेलवे अंडर पास का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने विधायक को अंडर पास के कारण आने वाली परेशानी से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र निम को बताया बारिश होने पर अंडर पास के नीचे कई कई फुट पानी भर जाता है। इससे क्षेत्र के करीब 25 गांवों का आपस में संपर्क कटा जाता है। विधायक ने डीएम को दूरभाष पर बताया निर्माणाधीन अंडर पास का कार्य धीमी गति से चलने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रकरण के संबंध में रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पवन त्यागी, हरीश त्यागी, विकास चौधरी, मनीष शर्मा, विवेक तायल, सतीश तायल, नरेंद्र प्रधान, आदेश त्यागी आदि रहे।