फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 23 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव, एक पॉजिटिव मिला

विज्ञापन
अंबेहटा में क्वांरटीन सेंटर से रिलीव किए गए लोगों को प्रमाण पत्र देते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/बेहट/छुटमलपुर। कोरोना के 23 और मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि देवबंद क्षेत्र से एक और नया पॉजिटिव मामला सामने आया है। यह मरीज मुंबई का रहने वाला है। नेगेटिव आए 23 लोगों में से 17 को छुट्टी दे दी गई। छह लोगों की छुट्टी देर शाम तक नहीं हो सकी। मगर 23 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब केवल 10 पॉजिटिव मरीज शेष हैं, जिनका कोविड-19 सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी से 11 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। कोविड-19 के इंचार्ज डॉ. कपिल देव ने बताया कि जिन मरीजों की छुट्टी हुई है उनमें देवबंद, गंगोह, सहारनपुर के पीर वाली गली, लोहानी सराय आदि जगहों के रहने वाले हैं। छह मरीजों की फतेहपुर के कोविड-19 सेंटर से छुट्टी हुई हैं। यह मरीज पीर वाली गली और देवबंद के रहने वाले हैं। इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता ने फूल और फल देकर विदा किया। छुट्टी के बाद भी इन्हें अपने घरों में 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। उधर, शुक्रवार को कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज भी सामने आया, जो देवबंद में क्वारंटीन था और मुंबई का रहने वाला है। पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड-19 सेंटर में भेजा दिया गया है। शुक्रवार तक जनपद में कोरोना के 193 पॉजिटिव मामले आए हैं, जिनमें से 183 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब केवल दस मरीज शेष बचे हैं, जो उपचाराधीन हैं।
गंगोह से 43 लोगों के सैंपल भेजे
गंगोह। रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों के लिए पीएमआरएल डिग्री कॉलेज को नया क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को बाहर से आए सात लोगों को क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को कुल 43 लोगों के कोरोना रैंडम सैंपल भेजे गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. जगदीश सिंह ने बताया कि ज्यादातर लोग अहमदाबाद और मुंबई से आए हैं, जो मूल रूप से गंगोह के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आश्रय स्थल में पहुंचे कामगार
रामपुर मनिहारान। लॉक डाउन के दौरान अपने घरों को लौटने वाले कामगारों को यहां गोचर कृषि इंटर कॉलेज में बनाएं गए आश्रय स्थल में ठहराया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम आश्रय स्थल पहुंची। महाराष्ट्र व केरल से लौटे कामगारों के सैंपल लिए गए। इनके अलावा कम्युनिटी किचन, क्वारंटीन सेंटर और आश्रय स्थल में भोजन बनाने वाली भोजन माताओं और अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए। स्वाथ्य विभाग की टीम में डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. विपिन सैनी, मुंत्याज आदि शामिल रहे।

गंगोह के पीएमआरएल डिग्री कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रेंडम सैंपल लेती चिकित्सीय टीम- फोटो : SAHARANPUR

फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल से ठीक होने के बाद रोगियों को विदा करती चिकित्सीय टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें