मानव मंदिर में दिवाली पर मिठाई बाटते डीआईजी और अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीआईजी जेके शाही ने कहा है कि सभी को मिलजुल कर त्यौहार मनाना चाहिए। अपने परिवार के अलावा ऐसे लोगों के साथ भी त्यौहार मनाएं जो असहाय एवं अपनों से दूर हैं। त्यौहार की खुशियों में सभी को शामिल करें।
डीआईजी जेके शाही शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के साथ प्रद्युम्न नगर स्थित मानव मंदिर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिठाई एवं पटाखे वितरित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रकाश के पर्व में सभी मिलजुलकर पर्व को रोशन करें। एसएसपी मनोज तिवारी ने कहा कि सौहार्द और प्रेम से पर्व को प्रकाशमान करें। दीपों के इस त्योहार पर अपनी खुशियों निराश्रितों एवं असहायों को भी शामिल करें। हर किसी को ऐसा करना चाहिए। इस मौके पर सदर बाजार थाना प्रभारी मुनेंद्र भी मौजूद रहे।