फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 8523 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 8523 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को जनपद में 8523 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें 6840 लोगों को पहली डोज और 1683 को दूसरी डोज दी जाएगी।
पहली डोज के लिए 31 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में एसबीडी जिला अस्पताल, तमाम सीएचसी और पीएचसी शामिल हैं। इन 31 केंद्रों पर 6840 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। 1683 लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी, जिसके लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में साढ़ोली कदीम, देवबंद, रामपुर मनिहारान, नानौता, नकुड़, पुराना अस्पताल नेहरू मार्केट, पीएचसी हलालपुर, एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और पुलिस लाइन शामिल हैं। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव मिले
जनपद में बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। दोनों ही शहर के रहने वाले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10563 हो गई है। वर्तमान में 15 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें