फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नाम वापसी के बाद होगी प्रत्याशियों की स्थिति साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में सोमवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद ही जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का भी आवंटन होगा। जनपद में 14 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन

जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 95 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 16 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए। जबकि 79 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। सोमवार को नाम वापसी की तिथि है। नाम वापसी के बाद ही जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। वहीं, दोपहर तीन बजे से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनपद में मतदान होना है। इसके लिए 21 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई। नामांकन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी और नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को हुई थी। इसके बाद जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर 79 प्रत्याशियों की नामांकन पत्र सही पाए गए। जनपद में 14 फरवरी को मतदान होगा। जिसमें जिले में 25 लाख 80 हजार 386 मतदाता वोट का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, दस मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन

एक नजर में चुनाव
विधानसभा सीट 07
मतदाता 25,80,386
मतदान केंद्र 1308
मतदेय स्थल 2950
जोनल मजिस्ट्रेट 22
सेक्टर मजिस्ट्रेट 216
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें