फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मतदेय स्थल के संभाजन पर आपत्ति का आज अंतिम दिन

Wed, 15 Jul 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित नवीन सभागार में बैठक की। उन्होंने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में बैठक की। 15 जुलाई यानी आज आपत्ति का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया जारी है। स्थलीय निरीक्षण के बाद 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान स्थलों का संभाजन व कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों का विलय किया गया है। संभाजन के बाद नई मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस पर आपत्ति या सुझाव हैं तो वह अपने लेटर हेड पर लिखित में उपलब्ध करा सके। 18 जुलाई तक मतदान स्थल सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।
इस दौरान सहारनपुर नगर विधानसभा में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, विधायक राजीव गुंबर ने 40 बूथ परिवर्तन के लिए आवेदन किया है। सहारनपुर देहात विधानसभा में दो बूथ परिवर्तन के लिए आवेदन दिया गया। नकुड़ में विधायक मुकेश चौधरी ने सात, देवबंद में अनिल कुमार ने 33 बूथ परिवर्तन के लिए आवेदन दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 15 जुलाई तक इन सभी बूथों में परिवर्तन पर आपत्ति देने का अनुरोध किया है। सभी बूथों से संबंधित ईआरओ को स्थलीय जांच के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा नेता व पार्षद अभिषेक अरोड़ा ने जताई आपत्ति
सहारनपुर नगर विधानसभा के बूथों पर भाजपा द्वारा दिए गए आवेदन पर सपा पार्षद अभिषेक अरोड़ा ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा जिन बूथों को स्थानांतरित करने के लिए आवेदन दिया गया है उसमें मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया गया है। कुछ बूथ को वर्तमान में दो किलोमीटर दूर तक स्थानांतरित किए जाने के संबंध में आवेदन दिए गए। पिछले लगातार कई दशकों से चले आ रहे सुविधाजनक मतदान केंद्र को बदलने का प्रस्ताव बिल्कुल गलत है। मतदाताओं को अपने इन केंद्रों पर मतदान करने में कोई आपत्ति, संकोच या असुविधा नहीं है। इन्हें जबरन स्थानांतरित करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें