फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 25 वाहनों से दिल्ली कूच करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नए कृषि कानूनों को वापस लेने के मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रविवार को भाकियू कार्यकर्ता 25 वाहनों से दिल्ली कूच करेंगे। शनिवार को जनपद से भाकियू के करीब साठ कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने और हरियाणा पंजाब के किसानों पर हुई पानी की बौछार और आंसू गैस के प्रयोग का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को जिले से करीब साठ कार्यकर्ता दिल्ली के रवाना हो चुके हैं। रविवार की सुबह बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें