फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने विरोध जुलूस निकाल कोतवाल को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। दिल्ली जा रहे किसानों का सरकार द्वारा उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मोहल्ला नीमतला स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर जमा हुए और यहां पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यालय से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मेटाडोर स्टैंड पर पहुंचे। काजी नोमान मसूद, युवा नेता हमजा मसूद, नगर अध्यक्ष कुमार फौजी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार किसानों की जायज मांग मानने के बजाए उन पर उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। सरकार किसान विरोधी बिल को तत्काल वापिस लिए जाए। इसके बाद कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों पर किए जा रहे अत्याचार व जुल्म की वह घोर निंदा करते हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य के कारण देश का किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। देश के किसानों का अपने हक की बात करना अपराध हो चुका है। सरकार की नीतियों के कारण ही किसान का जगह-जगह उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें अविलंब मानने की मांग की गई। महबूब, राजू, नोमान अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें