फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले के 92 बूथों पर 11550 लोगों को लगाया जाएगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आज जनपद में 45 और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए 62 बूथों तथा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 30 बूथों पर टीकाकरण होगा। 45 और उससे अधिक आयु के 6550 तथा 18 से 44 आयु के 5000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के 250 लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि टीकाकरण सीएचसी पुवांरका पीएचसी देवला, कैलाशपुर तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गागलहेड़ी, सीएचसी बेहट, पीएचसी अब्दुल्लापुर, प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा तथा प्राथमिक विद्यालय लतिफपुर भूड़, पीएचसी मुजफ्फराबाद, राष्ट्रीय विद्यापीठ छुटमलपुर, पीएचसी बिहारीगढ़, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ताल्हापुर, सीएचसी देवबंद, पीएचसी रणखंडी, कुरड़ी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रनसूरा, साखनकलां, केंड़की, सीएचसी नागल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खेड़ामुगल, पनियाली, आमकी, पहाड़पुर, सीएचसी रामपुर मनिहारान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सोना अर्जुनपुर, प्राथमिक विद्यालय घाटेड़ा, जूनियर हाई स्कूल सढौली हरिया, सीएचसी नानौता, पीएचसी भारी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अनंतमऊ, बाबूपुरा, सीएचसी नकुड़, गांधी मैमोरियल स्कूल अंबेहटा पीर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सांपला बेगमपुर, झबीरण और ढकदेई में टीकाकरण होगा। इनके अलावा सीएचसी गंगोह, पीएचसी दूधला, तीतरों, सिकंदरपुर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तबर्रकपुर, सीएचसी सरसावा, चिलकाना, राधा स्वामी सत्संग भवन पिलखनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीएचसी पंचकुआ, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खेड़ामेवात, पटनी, सरसोहेड़ी, जिला चिकित्सालय, नेहरू मार्किट तथा आशा मॉडर्न स्कूल, न्यू आवास विकास, अशोक विहार, माहीपुरा सड़क दूधली तथा गुरूनानक इंटर कॉलेज, हलालपुर, पुलिस लाइन, जिला महिला चिकित्सालय में भी टीकाकरण होगा। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावक गुरुनानक इंटर कॉलेज तथा आशा मॉडर्न स्कूल में टीका लगवा सकेंगे।
-------
आईटीआई में 106 लोगों ने ली पहली डोज
सहारनपुर। राजकीय आईटीआई परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र पर बुधवार को 18 से 44 वर्ष के 80 तथा 45 और उससे अधिक आयु वर्ग के 26 लोगों ने टीका लगवाया। कुल 106 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। जिलाधिकारी की पहल पर मीडिया कर्मियों को कोरोना टीकाकरण कराए जाने के लिए अलग केंद्र की व्यवस्था की गई है। जहां पहले से स्लॉट बुक करने की भी आवश्यकता नहीं है। बुधवार को मात्र दो मीडियाकर्मियों ने टीका लगवाया। सुपरवाइजर प्रदीप सैनी, डॉ. अमित चैहान, एएनएम रुचिका, प्रगति, पूनम, राखी सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें