फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की स्थापना करा शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना है

विज्ञापन
ग्राम प्रधान रेणु चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। देहरी ग्राम पंचायत से इस बार रेणु चौधरी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उनका कहना है कि उनकी ग्राम सभा के मजरे राज्जुपर में कोई स्कूल नहीं है। बच्चों को चार किमी पैदल चलकर दूसरे गांव के स्कूल में जाना पड़ता है। उनकी प्राथमिकताओं में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए राज्जुपुर में प्राथमिक विद्यालय, खानपुर व देहरी में जूनियर और खड़गपुर में इंटर कालेज की स्थापना, अधूरे पड़े नालों का निर्माण, खेत खलिहानों तक कच्चे पड़े रास्तों पर खड़ंजे लगवाना, तालाबों की खोदाई कराकर उनका सुंदरीकरण और किनारों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करना है। प्रधान बताती हैं कि उनकी ग्राम सभा में आज भी काफी परिवार कच्चे मकानों में रहते हैं। उनका सपना है कि उनके पास भी अपने पक्के मकान हो। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन्हें आवास दिलवाने का काम करेंगी। उनका कहना है कि वे सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी के साथ काम करेंगी।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
ग्राम प्रधान रेणु चौधरी स्नातक हैं।
रेणु चौधरी दूसरी बार प्रधान निर्वाचित हुई हैं।
उनके पति अमित चौधरी इंटर पास हैं और पेशे से किसान है।
अधूरे नाले और स्कूल न होना बड़ी समस्या
देहरी ग्राम पंचायत में तीन अन्य गांव खड़गपुर, खानपुर, राज्जुपुर भी शामिल है। इन गांवों की आबादी करीब पांच हजार है। गांव की बड़ी समस्या खानपुर में पानी निकासी की व्यवस्था न होना है। यहां नाले अधूरे पड़े हैं, जिस कारण बरसात में जलभराव की समस्या पैदा होती है। साथ ही राज्जुपुर में प्राथमिक स्कूल भी नहीं है, जिस कारण बच्चों को चार किमी दूर दूसरे गांव में जाना पड़ता है।

गांव खड़गपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें