फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में लौटी रौनक, रेस्टोरेंट भी खुले

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बंद पड़ा मॉल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रात नौ बजे तक छूट मिलने पर बाजारों में रौनक लौट आई। रेस्टोरेंट पर लोग परिवार के साथ डिनर करते हुए नजर आए और सड़कों पर भी भीड़भाड़ रही। महानगर में सोमवार की रात नौ बजे तक बाजार खुले। इसके साथ ही रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति मिलने पर कारोबारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर लोग परिवार के साथ डिनर करते हुए दिखे। रेस्टोरेंट स्वामियों की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राहकों को अंदर बैठाया गया। इसी तरह दिल्ली रोड स्थित रेस्टोरेंट भी लोगों की भीड़ नजर आई और बाजारों में लोग खरीदारी करते हुए दिखे, लेकिन माल बंद होने पर वहां सन्नाटा पसरा रहा। इसी तरह चिलकाना रोड, देहरादून रोड और घंटाघर के आसपास के रेस्टोरेंट व चाइनीज फूड की दुकानों पर भी लोग नौ बजे दिखाई दिए।
पुलिस भी रही अलर्ट
रात नौ बजे तक छूट मिलने पर पुलिस अलर्ट रही। कोर्ट रोड, घंटाघर, देहरादून चौक, नवाबगंज चौक, हसनपुर तिराहा, नकुड़ तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। मास्क न लगाने पर लोगों के चालान काटे गए। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

कोर्ट रोड पर खुले रेस्टोरेंट में लौटी रौनक।- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर खुले बाजार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें