फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला बंदियों को सुरक्षा और कानूनी मदद दिलाएंगे’

विज्ञापन
सहारनपुर के जिला कारागार में पहुंचे महिला सुरक्षा समिति के सदस्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में महिला सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें शामिल सदस्यों ने कहा कि महिला बंदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें कानूनी मदद दिलवाई जाएगी। इस दौरान किसी महिला बंदी या महिला बंदी रक्षक की कोई समस्या सामने नहीं आई।
विज्ञापन

समिति में शामिल जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा और एडवोकेट दीपाली वर्मा ने कहा महिला बंदियों की सुरक्षा और उत्पीड़न रोकने के लिए ही शासन स्तर पर यह समिति गठित की। यह समिति कामकाजी महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों की भी निगरानी कर सकती है और इसमें मदद के साथ ही शासन स्तर तक मदद की संस्तुति कर सकती है। दीपाली वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में महिलाओं के सामने उत्पीड़न या अन्य समस्याओं की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा महिला बंदियों के छह साल तक के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था में यथासंभव मदद की जाएगी। इस दौरान समिति सदस्य मेघा गर्ग, सूबेदार यादव और प्रियंका चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें