फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दृष्टिहीन को रोशनी देना पुण्य का कार्य’

विज्ञापन
गंगोह के नेत्र शिविर को संबोधित करते एसडीएम हिमांशु नागपाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल व रामकृष्ण मेहता परोपकार समिति के तत्वावधान में आयोजित नेत्र शिविर में 715 लोगों की आंखों की जांच के उपरांत 550 लोग आपरेशन योग्य पाए गए।
विज्ञापन

नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की आंखों को रोशनी देकर रामकृष्ण मेहता परोपकार समिति व लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल जैसी संस्थाएं बहुत बड़ा परोपकार कर रही है। परोपकार समिति के अध्यक्ष ईश्वर दयाल गोयल, प्रदीप तायल ने कहा कि किसी को आंखों की रोशनी प्रदान करवाने से बढ़ कर मानवता की कोई दूसरी सेवा नहीं हो सकती। नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के द्वारा मानवता की सेवा किसी भी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपहार है। नेत्र जांच के अलावा शिविर में ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की भी जांच कर दवाई दी गई। नेत्र जांच डॉ. महेश गर्ग व अन्य मरीजों की जांच डॉ. गरिमा वत्स ने की। शिविर में चयनित सभी 550 आपरेशन के लिये चयनित मरीजों को बसों के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में लायन आई हॉस्पिटल, कविनगर, गाजियाबाद भेजा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर गर्ग ने किया। एमजेएफ अरविंद कपूर, अतुल मित्तल, सचिन गोयल, अजय खन्ना, प्रदीप कपाड़िया, श्रवण शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें