फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी को कोतवाली में धरना, मानव श्रंखला बना लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। छात्रों के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। बात न बनती देख प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर और ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। एक घंटा तक जाम लगा रहने के बाद पुलिस ने सख्ती कर लोगों को सड़क से हटाया। इसके बाद कोतवाली में वार्ता कर सीओ ने 24 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तार का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर गांव भेजा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को महंगी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा 10 के छात्रों पर गंगोह की नवीन मंडी स्थल के पास पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश युवकों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इसमें शकरपुर निवासी सुमित, वंश, मयंक और प्रणव घायल हुए थे। घायलों में वंश, मयंक और प्रणव को गंभीर होने पर हायर सेंटर भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में छात्रों के परिजन विनोद कुमार सैनी ने कोतवाली में एक युवक को नामजद करते हुए दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी तक इस प्रकरण में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेकर परिजनों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ इक्टठा होकर पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद भी जब बात बनती नहीं दिखी तो ग्रामीणों ने चौराहे व कोतवाली के गेट पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर जाम लगा दिया।
इसके बाद आस पास के थानों से भी पुलिस बुला लिया गया। सीओ चंद्रपाल शर्मा ने एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, जब वे नहीं माने तो सख्ती कर उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कोतवाली बुला कर वार्ता की। जहां उन्हें समझा-बुझाकर शांत करते हुए भरोसा दिलाया गया कि 24 घंटे के अंदर हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए। बाद में एसपी देहात अतुल शर्मा भी गंगोह पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि हमलावर युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------------
अध्यापकों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
गंगोह। बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार के नेतृत्व में अध्यापकों ने क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सुशील सैनी, आरिफ राणा, मनोज शर्मा, नैन कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें