फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा बाइक रैली निकाली

Sun, 25 May 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद से सांपला दीवड़ा गांव की ओर जाती ​तिरंगा बाइक रैली में शामिल लोग। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
देवबंद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। इसमें सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की गई। ब्लाॅक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाइक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए फतेहपुर उर्फ सांपला दीवाड़ा गांव पहुंची।
विज्ञापन

वहां से विभिन्न रास्तों से होते हुए पुन: देवबंद आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान लहराते हुए तिरंगे और डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों ने लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया।
यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतनिधि विजय त्यागी ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, गन्ना समिति के चेयरमैन डॉ. उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रधान, सोनित कश्यप और कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें