बेहट सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते अपर मुख्य चिकित्साधिक?
- फोटो : SAHARANPUR
शिविर में अवसाद से बचने के टिप्स दिए
बेहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने अवसाद से बचने के टिप्स दिए।
शिविर का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता एवं नोडल अधिकारी डॉ. ए के त्रिपाठी ने किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को तुलनात्मक प्रवृत्ति अवसाद व आत्महत्या की तरफ लेकर जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मानसिक स्वास्थ्य की गंभीरता का विस्तार से जानकारी दी। मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की आंशिका सिंह ने बताया कि मानसिक बीमारी असाध्य नहीं है।
शिफा फाउंडेशन से राज कमल ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। केंद्र अधीक्षक डॉ. नितिन कंडवाल ने बताया शिविर में 70 रोगियों की जांच की। इनमें से 22 रोगियों को दवा एवं परामर्श दिया। संचालन राजीव कुमार ने किया। जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से देवेंद्र सिंह, हरवेंद्र, विभु प्रताप सिंह, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से मुद्दसर अली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट से डॉ. मोहम्मद उस्मान, डॉ. विकास, डॉ. श्रद्धा आदि रहे।