फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुआ श्री गुरु सिंह सभा का चुनाव

Mon, 20 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
People take part in the elections. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में श्री गुरु सिंह सभा का चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में करीब 90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


पूरी रात मतगणना के पश्चात परिणाम सोमवार सुबह जारी किया जाएगा। बता दें कि श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा की कमेटी और सभा की तीन शिक्षण संस्थाएं श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज और श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज

के लिए हर तीन वर्ष में चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद रविवार को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। यह प्रक्रिया शहर के गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई।
विज्ञापन


मतदान के लिए कुल 880 वोटर थे। सिख समाज के लोग मतदान स्थल पर सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।


चुनाव अधिकारी तरुणजीत सिंह खरबंदा की देखरेख में शाम पांच बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया में करीब 90 फीसदी मतदान हुआ। 880 में से 784 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात्रि आठ बजे मतगणना शुरू की गई।
विज्ञापन


देर रात्रि तक चली मतगणना में धीरे धीरे विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा होती रही। समस्त पदाधिकारियों की ओवरओल घोषणा सुबह करीब दस बजे तक की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें