फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात में आंधी, सुबह बादल दोपहर में खिली तेज धूप

विज्ञापन
तेज धूंप में बच्चे को छाते के नीचे लेकर जाती मां। 
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में मौसम बार-बार बदल रहा है। इतना ही नहीं, 24 घंटे में कई रूप मौसम के देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम साफ रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के बाद मौसम अचानक से बदला। हल्के बादल निकल आए। उम्मीद थी कि बारिश होगी, लेकिन आंधी आ गई। आंधी के कारण रात में धूल के गुबार उड़े। साथ ही बादल भी छंट गया। शुक्रवार की सुबह बादल छाए हुए थे। लग रहा था कि दिनभर बादल रहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया बादल छंटते चले गए। सुबह दस बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया। इसके बाद दिनभर तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


- गर्मी से झुलसते राहगीरों पर पानी की बौछार
सहारनपुर। नागरिकों को गर्मी से बचाने के लिए नगर निगम ने अनोखा इंतजाम किया है। निगम के उद्यान विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो पर फॉग कैनन व्हीकल द्वारा मिस्ट फॉगिंग (जल की महीन फुहार) कराई जा रही है। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर मिस्ट फॉगिंग कराई जा रही है। इससे एक ओर जहां तापमान कम होता है वहीं यह लोगों को लू से बचाने में भी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें