नागल में मिट्टी से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कारें
- फोटो : SAHARANPUR
सड़क पर पड़ी मिट्टी के ढेर से टकराकर तीन वाहन क्षतिग्रस्त
नागल। लखनौर के निकट मंगलवार सुबह हाईवे-344 पर तीन वाहन सड़क के बीच में पड़ी मिट्टी के ढेर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे सत्येंद्र पाल सिंह अपने परिवार के साथ नजीबाबाद से अमृतसर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी सड़क के बीचों बीच पड़ी मिट्टी के ढेर से टकरा गई। तभी पीछे से आ रहे कालका निवासी वैभव की गाड़ी भी उनके गाड़ी में टकरा गई। इसी बीच एक क्रेटा गाड़ी उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में साहिल और प्रीत सिंह मामूली रूप से चोटिल हो गए। गावड़ कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर धीरज कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क के बीच मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण दोनों और मिट्टी का ढेर लगा कर रास्ता अवरुद्ध किया हुआ है।