बेहट पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध खनन से भरे ट्रक।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी से बोल्डर पत्थर चोरी कर ले जा रहे तीन ट्रकों को पुलिस ने चालकों सहित पकड़ा है। मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया पुलिस ने सूचना पर नानौली के पास से तीन ट्रक पकड़े। खनन संबंधी कोई प्रपत्र न मिलने पर इन्हें सीज कर उनके चालक वासिद , नौशाद, तरमीम और ट्रक मालिक राशिद और महताब निवासी गांव लोदी बांस थाना मिर्जापुर के खिलाफ यमुना नदी से बोल्डर पत्थर चोरी कर अवैध रूप से परिवहन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।
चार खनन माफिया के खिलाफ केस दर्ज
बेहट। मिर्जापुर थाना प्रभारी विरेश पाल गिरि ने बताया कंडाई वाला घाट स्थित जेपी स्टोन क्रेशर सहित दो क्रेशर पर नदी निकाले मोटे पत्थर एकत्र किए मिले। ये खनन माफिया सलामत , राशिद, साजिद लंगडा और मुशर्रफ निवासी लोदी बांस ने नदी में खनन कराकर निकाले। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।