फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन बार चालान पर लाइसेंस होगा निलंबित, गुड सेमेरिटन को मिलेंगे 25 हजार

Sat, 27 Dec 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्किट हाउस में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने सड़क हादसों पर रोक लगाने व यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। तीन बार से अधिक चालान पर लाइसेंस निलंबित किया जाए। गुड सेमेरिटन को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक के दौरान मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने कहा कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। बच्चे सड़क सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब की संख्या बढ़ाई जाए। तीन बार से अधिक चालान होने के बाद भी सुधार न करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, ओवरस्पीड, बिना सीट बेल्ट और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि गुड सेमेरिटन योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को अब पांच हजार के बजाय 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुजफ्फरनगर और शामली में स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए जाने को लेकर आरटीओ से पत्राचार करने को भी कहा गया। इस दौरान डीएम मनीष बंसल, आरटीओ प्रशासन शंकर जी सिंह, एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ट्रांसपोर्टर ब्रित चावला, योगेंद्र दुधेरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें