फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कबाड़ी समेत तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Sat, 20 Sep 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का 38 किलोग्राम तांबे और करीब साढ़े पांच किलोग्राम एल्युमीनियम का तार बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में मोहित पाल निवासी देवला, राहुल निवासी सरकड़ी खुमार और हसीन निवासी लोहानी सराय हैं। पूछताछ में आरोपियों ने ट्यूबवेल और मकानों से तार चोरी कर उन्हें कबाड़ी को बेचना स्वीकार किया है। आरोपी मोहित व राहुल ने बताया कि रात के समय सुनसान क्षेत्रों में स्थित ट्यूबवैल पर जाकर मोटर तोड़ते थे। उसमें लगे तांबे के तार और कटआउट निकाल लेते थे। चोरी किए गए तारों को जलाकर उनके अंदर से तांबा निकालते थे। फिर उसे हसीन नामक कबाड़ी को बेच देते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार हसीन को चोरी का सामान बेच चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
सहारनपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर रहा है। उसका उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष की छवि को खराब करना है। जांच कराकर सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान शहजाद, आसिफ, बब्बू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें