फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पैमाइश के बहाने बुलाकर किसान की हत्या

Sat, 20 Sep 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। जंधेड़ा समसपुर गांव में शुक्रवार को किसान शाहदीन (64) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, मृतक किसान के बेटे ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वह जमीन की पैमाइश कराने के बहाने अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

बेटे कौशर ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके पिता शाहदीन को शुक्रवार सुबह गांव निवासी अनुज अपने खेत की पैमाइश के लिए साथ ले गया था। काफी देर बाद जब वह नहीं आए तो वह उनकी तलाश की। खेत की ओर जाते समय कुछ लोग उसे रास्ते में मिले। उन्होंने बताया कि सरकारी नाली में शाहदीन का शव पड़ा है। शाहदीन का गला काटा हुआ था। खून से सारे कपड़े लथपथ थे। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया और थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें