फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए तीन टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में तीन टीमों का गठन किया गया है। टीमें विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने, बिक्री और भंडारण करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करेंगी। यह विशेष अभियान तीन दिसंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी विभाग अवैध शराब पर अंकुश के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत संदिग्ध वाहनों और ढाबों पर चेकिंग कराई जाएगी। अवैध शराब बनाने और बेचने में लिप्त लोगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीमें शराब का नमूना लेकर यह भी पता कराएंगी कि इसमें मिथाइल एल्कोहल की मात्रा तो नहीं है। अवैध अड्डों से बिकने वाली शराब से होने वाले नुकसान के बारे मेें लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनपद की डिस्टलरी वाले क्षेत्रों की भी खास निगरानी की जाएगी। इसके अलावा शराब की बिक्री प्रिंट रेट पर कराई जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार के अनुसार यह विशेष अभियान तीन दिसंबर तक चलाया जाएगा।
जांच टीम में इन्हें किया गया शामिल
जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि पहली टीम में आबकारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह एवं मनोज कुमार और उनके स्टाफ को शामिल किया गया है। दूसरी टीम में आबकारी निरीक्षक शोभित सिंह एवं विंद्रेश कुमार यादव और उनका स्टाफ रहेगा। तीसरी टीम में आबकारी निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं धीरेंद्र कुमार चौधरी और उनका स्टाफ शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें