फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कबूतर और कोयल मिली मृत, लोगों में हड़कंप

विज्ञापन
बेहट के मोहल्ला खालसा में पेड़ की शाखाओं के बीच मृत हालत में फंसी कोयल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर) । मोहल्ला खालसा में तीन कबूतरों के मृत पाए जाने पर हड़कंप मच गया। इसके अलावा इसी मोहल्ले में एक पेड़ पर एक कोयल भी मृत अवस्था में शाखाओं के बीच लटकी हुई मिली। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले कुत्ते मृत कबूतरों को अपना निवाला बना चुके थे।
विज्ञापन

बता दें, कि इस समय देश के विभिन्न हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके लिए सरकार ने पशु चिकित्सा विभाग को अलर्ट किया हुआ है। सोमवार की सुबह मोहल्ला खालसा में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर टहलने निकले लोगों को तीन कबूतर मृत पड़े दिखाई दिए। इससे लोगों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। इसके पास ही एक पेड़ पर मृत कोयल भी शाखाओं के बीच फंसी हुई थी। सूचना मिलने पर जब तक पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची तब तक कुत्ते मृत कबूतरों को अपना निवाला बना चुके थे, जबकि कोयल पेड़ पर शाखाओं के बीच ही फंसी हुई थी। इस बारे में जब उप मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. देवव्रत तोमर से बात की गई, तो उनका कहना था, कि वह मौके पर गए थे। प्रथम दृष्टया कबूतरों की मौत ठंड से होनी लग रही है, लेकिन फिर भी पेड़ से कोयल को उतरवाकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, इन पक्षियों की मौत को बर्ड फ्लू से जोड़कर देख रहे लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें