फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 1.20 करोड़ की स्मैक के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता/गागलहेड़ी। थाना पुलिस ने महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 590 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गंगोह सीओ शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है। उधर, गागलहेड़ी पुलिस ने भी नशा तस्कर पकड़ा है।
विज्ञापन

गंगोह सीओ ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नानौता रेलवे स्टेशन रोड स्थित गत्ता फैक्टरी के खंडहर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने नौशाद निवासी मोहल्ला चाहमंजली नानौता, कलीम निवासी हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर और इशरत निवासी चांद कॉलोनी थाना कुतुबशेर को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि नौशाद के कब्जे से 270 ग्राम, इशरत से 260 ग्राम और कलीम से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, नौशाद हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। इशरत के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों से मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों के बारे में जांच की जा रही है।
गागलहेड़ी पुलिस ने बुधवार को ग्राम माजरी से कैलाशपुर जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के पास से कैलाशपुर निवासी सावेज उर्फ कूड़ा को पकड़ा है। उसके कब्जे से 190 ग्राम चरस बरामद हुई। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें