हादसा - 2
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बेहट क्षेत्र में गांव समसपुर के पास जनता रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर निवासी विक्की उर्फ शुभम (38) पुत्र मदन व विशाल पुत्र गुडडू बाइक पर सवार होकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे जनता रोड स्थित गांव समसपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़ित पिता की हाथ जोड़कर अपील, कोई न करे प्रदर्शन, जानें दीपक हत्याकांड में महापंचायत टलने की बड़ी वजह
वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां विक्की उर्फ शुभम की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।