फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में फैक्टरी से ड्यूटी कर वापस लौट रहे बाइक सवार उग्राहू निवासी सुरेश (59) और कैलाशपुर निवासी अशोक (55) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दूसरे हादसे में हरोड़ा कट पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार चंदन (36) की मौत हो गई।
विज्ञापन


पहला हादसा सोमवार रात भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर बुड्ढाखेड़ा और नागल गांवों के बीच हुआ। सुरेश और अशोक भगवानपुर में पंखों की फैक्टरी में काम करते थे। बाइक से ड्यूटी पूरी करके अपने घर लौट रहे थे। वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों ने हेलमेट भी लगाए हुए थे, जो हादसे में चकनाचूर हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को खबर की। सुरेश के पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। सुरेश ने अभी सिर्फ एक बेटी की शादी की थी। तीन बच्चे अविवाहित हैं। बड़ा बेटा मजदूरी करता है। अशोक अपने घर में अकेला कमाने वाला था। परिवार में 15 साल का बेटा और पत्नी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
उधर, दूसरे हादसा हरोड़ा कट पर हुआ। सहारनपुर के थाना जनकपुरी के बेरीबाग निवासी चंदन बाइक से देहरादून से अपने घर लौट रहा था। देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से चंदन की बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें