फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नामांकन निरस्त, अब 12 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह उप चुनाव को लेकर हुए नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग आफिसर ने तीन नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया, जबकि 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। अब तीन अक्तूबर को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की संख्या की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

गंगोह उप चुनाव के लिए मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए। 27 एवं 30 सितंबर को 15 प्रत्याशियों ने 21 नामांकन पत्र जमा किए थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों केे निरस्त कर दिया गया। अब विभिन्न राजनीतिक दलों के छह और छह ही निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तीन अक्तूबर को नाम वापसी के बाद गंगोह विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट होगी। गंगोह विधानसभा उप चुनाव के रिटर्निंग आफिसर शिवनारायण शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद 15 प्रत्याशियों में से तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें निर्दलीय राशिद खां, रविन्द्र कुमार और जयपाल सिंह शामिल हैं। उप चुनाव के लिए मतदान 21 अक्तूबर और मतगणना 24 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

अब गंगोह विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी
प्रत्याशी----------------राजनीतिक दल
इन्द्रसैन---------------- समाजवादी पार्टी
मोहम्मद इरशाद-------बहुजन समाज पार्टी
किरत सिंह-------------भारतीय जनता पार्टी
जितेंद्र कुमार------------नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
नोमान मसूद------------इंडियन नेशनल कांग्रेस
मोहकम सिंह------------बहुजन मुक्ति पार्टी
इरशाद अहमद----------- निर्दलीय
कंवरपाल------------------निर्दलीय
प्रदीप----------------------निर्दलीय
रूद्रसैन---------------------निर्दलीय
सहदेव---------------------निर्दलीय
सोमपाल कश्यप----------- निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें