फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर तीन नवजात की मौत, एक पीड़ित ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। शिशुओं की मौत पर परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही व अन्य आरोप लगाते हुए सीएचसी परिसर में हंगामा किया। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर, अस्पताल प्रशासन ने आरोपी एएनएम को पत्र देकर नवजात शिशुओं की मौत के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नानौता स्थित सीएचसी पर शनिवार की रात तीन बजे गांव बकड़ौली कमालपुर निवासी रचना पत्नी सेठपाल को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था, जहां रविवार दोपहर करीब तीन बजे महिला ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन परिजनों के मुताबिक कुछ ही देर बाद उन्हें बताया गया कि नवजात की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे मामले में क्षेत्र के गांव से छछरौली निवासी महिला गुलअफशा बेगम पत्नी खालिद को रविवार की शाम करीब 6 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पर भर्ती कराया गया था, जिसके बाद पौने एक बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। तीसरे मामले में क्षेत्र के गांव भाबसी रायपुर निवासी अनिल की पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा के चलते रविवार को दिन में सीएचसी पर दिखाने के लिए लाया गया था। प्रसूति विभाग में कार्यरत स्टाफ द्वारा चेक कर वापस घर भेज दिया था। उसे रात आठ बजे फिर से अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह ज्योति ने एक पुत्र को जन्म दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नवजात के पैदा होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत की सूचना मेडिकल स्टाफ द्वारा दी गई। बहुत कम अंतराल पर सीएचसी पर तीन शिशुओं की मौत से हड़कंप मच गया। इस पर नवजात के परिजनों ने हंगामा भी किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़ित पक्ष अनिल पुत्र धर्मपाल निवासी गांव भाबसी रायपुर ने थाने पर तहरीर देकर एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसने 800 रुपये की दवाइयां बाहर मेडिकल स्टोर से मंगवाने का भी आरोप लगाया। उधर, आरोपी एएनएम ने कहा कि आरोप निराधार हैं एक गर्भवती को पहले ही रेफर के लिए बोला गया था, जबकि दो बच्चों की पेट में ही मौत हो चुकी थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन नवजात की मौत पर एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि कई बार अस्पताल में कोई दवाई उपलब्ध न होने पर बाहर से मंगवा ली जाती है फिर भी इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें