फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लालवाला के भूमि स्वामित्व विवाद में तीन ओर वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। लालवाला में भूमि स्वामित्व विवाद में हुई मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने तीन और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लालवाला गांव निवासी आशीष, सागर और सूरज को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित नवीन मंडी स्थल के समीप से गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस ने बुधवार को प्रकरण में शेर सिंह उर्फ शेरू और अक्षय को गिरफ्तार किया था। मामले में रविंद्र राणा की ओर से 21 नामजद सहित 71 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है। पुलिस अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें