फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस के हत्थे चढ़े छांगुर बाबा के तीन गुर्गें

Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने छांगुर बाबा के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक निवासी युवती ने यहां आकर छांगुर बाबा और उसके गुर्गों पर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। एक युवक ने नाम बदलकर शादी की थी।
विज्ञापन

11 अगस्त 2025 को कर्नाटक से आई युवती ने देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। उसने घानाखंडी निवासी वसीम पर नाम बदलकर फंसाने, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था। आरोपी ने अपना नाम राजू राठौर बताया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने घानाखंडी निवासी फरमान, सलमान और पीरू उर्फ वसीम को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी ने वसीम के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था।
पूछताछ में सामने आया कि छांगुर बाबा का गुर्गा वसीम ने अपना नाम बदल रखा था। फर्जी आईडी बना रखी थी। उसने युवती को नौकरी का झांसा दिया था। निकाह का लालच दिया। आरोप है कि जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें