फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 20 फीट ट्यूबवेल के गहरे गड्ढे में तीन कुत्ते गिरे

Thu, 12 Feb 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बाग में बने 20 फीट गहरे ट्यूबवेल के गड्ढे में अचानक तीन कुत्ते गिर गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने गड्ढे में उतरकर दो कुत्तों की जान बचाई जबकि एक कुत्ते की मौत हो गई। पीआरवी पुलिस ने मृत कुत्ते को गढ्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी कपिल पुत्र मिठठन ने बताया कि वह कस्बा बड़ागांव से सामान लेकर देर शाम घर लौट रहा था जैसे ही वह देवबंद नानौता मार्ग पर बड़गांव पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खेत में बने 20 फीट ट्यूबवेल के गहरे गड्ढे से कुत्तों के रोने की आवाज सुनाई दी। गड्ढे के पास जाकर देखा तो गड्ढे में तीन कुत्ते फंसे हुए थे।
जिसकी सूचना युवक ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के सिपाही पुष्पेंद्र ने गहरे गड्ढे में नीचे उतरकर दो कुत्तों को बाहर निकलते हुए जान बचाई जबकि एक कुत्ते की गड्ढे के अंदर ही मौत हो गई। मृतक कुत्ते को गड्ढे से बाहर निकाल कर मिट्टी में दबाया। पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र में चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें