फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में बुखार से तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुंडा खुर्द में सगे भाई और बहन और दैदपुरा में एक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/ गंगोह/ अंबेहटा। कोरोना के साथ ही अब क्षेत्र में बुखार का कहर शुरू हो गया है। बीते चौबीस घंटे में जनपद में तीन लोगों की जान बुखार से जा चुकी है, इनमें दो सगे भाई बहन भी शामिल हैं।
गांव कुंडा खुर्द निवासी याकूब की आठ वर्षीय बेटी मुस्कान अपने मामा के यहां झिंझाना के गांव पावसी में गई हुई थी। वहां उसे बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत थी। उधर, याकूब का चार वर्षीय बेटा शामित याकूब के ही साथ कुंडा खुर्द में था। उसे भी कई दिन से बुखार और गले में संक्रमण था। शनिवार को मुस्कान को शामली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, शामित की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सहारनपुर चिकित्सक के पास लेकर जा रहे थे, मगर शामित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सगे भाई बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीण भी बुखार के साथ गले में संक्रमण को कुछ और मानकर चल रहे हैं, इससे दहशत का माहौल है। गमगीन माहौल में भाई-बहन को सुपुर्द ए खाक किया। गांव शकरपुर के लोग भी बुखार की जकड़ में हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने कहा मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, अंबेहटा खुर्द के गांव दैदपुरा में बुखार लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। बुखार से गांव में एक मौत हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। ग्रामीण चौधरी तीरस पाल सिंह, वासुदेव प्रसाद, संदीप पंवार, बबलू, पिंकू चौधरी ने बताया करीब 15 दिन से गांव में बुखार का प्रकोप बना है। ज्यादातर आबादी बुखार की चपेट में है। शनिवार को ग्रामीण धर्मसिंह पुत्र छोटा की बुखार से मौत हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इनसेट
कुंडा खुर्द गांव में दो बच्चों की बुखार से मौत के मामले में सूचना मिली है कि दोनों बच्चे अपने मामा के यहां शामली गए हुए थे। वहां दोनों को बुखार हुआ। इसके बाद आठ वर्षीय बच्ची की मौत शामली में और चार वर्षीय बच्चे की मौत सहारनपुर में हुई है। फिर भी सोमवार को कुंडा खुर्द में टीम भेजकर बुखार की स्थिति का पता कराया जाएगा और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें