फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बजरंग दल के दो कार्यकर्ता समेत तीन गिरफ्तार, मुकदमा भी हुआ दर्ज, अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती की थी पिटाई

Wed, 21 Jun 2023 04:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : बजरंग दल के दो कार्यकर्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। बताया गया कि मंगलवार को इन्होंने अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती की पिटाई थी।
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रेलवे टीटू कॉलोनी में अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती से मारपीट करने के मामले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ता और भााजपा महिला मोर्चा की जनक मंडल की अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मंगलवार को रेलवे टीटू कॉलोनी में अलग-अलग समुदाय के एक युवक और युवती घूम रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। इसके साथ ही मौके पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की जनक मंडल की अध्यक्ष किरण वर्मा पर भी मारपीट का आरोप लगा था। पुलिस ने बजरंग दल के खिलाफ कार्यकर्ता गोविंदनगर निवासी अक्षय पुत्र राधेश्याम, शिवम पुत्र अनिल, किरण वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: High Profile Case: अधिवक्ता गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, जांच अधिकारी बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तब, पुलिस युवक और युवती को अपने साथ थाने ले गई थी। दोनों बालिग थे। इसके बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था और युवक को छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें