फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के छह वाहनों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के छह वाहनों समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। जनकपुरी पुलिस ने जनता रोड से वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के चार स्कूटर एवं दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जबकि आरोपियों का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना पुलिस सुबह लगभग दस बजे जनता रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो स्कूटर एवं दो मोटरसाइकिलों पर आ रहे चार लोगों को रोका। पुलिस के रोकते ही एक आरोपी स्कूटर छोड़कर फरार हो गया। जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों आफताब अली उर्फ राजा निवासी गली नंबर 5, निरंजनपुर ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर जिला देहरादून, मूल निवासी ग्राम चकहरेटी थाना जनकपुरी सहारनपुर, कुलदीप निवासी पुष्पांजलि बिहार और सलमान निवासी चकहरेटी के पास से दो स्कूटर एवं दो मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। जबकि शाहआलम उर्फ शाहनम निवासी चकहरेटी मौके से भागने में कामयाब हो गया। जनकपुरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जनता रोड स्थित खंडहरनुमा मकान से चोरी के दो अन्य स्कूटर भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें