फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ से बनेगा रपटा

विज्ञापन
बेहट क्षेत्र में गैजरा नदी पर रपटे के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते विधायक नरेश सै? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ से बनेगा रपटा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी ने मंगलवार को गैजरा नदी पर रपटे के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रपटे के निर्माण से करीब 25 गांवों की जनता को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मगनपुरा और रहणा गांव के बीच गैजरा नदी पर रपटा न होने से बरसात के दिनों में करीब 20 से 25 गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 600 मीटर लंबे और साढ़े 8 मीटर चौड़े इस रपटे के निर्माण के लिए साढ़े करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ। विधायक ने कहा कि वह बादशाही बाग में नदी पर पुल निर्माण कराने के लिए भी प्रयासरत हैं। इसके अलावा घाड़ क्षेत्र में भी रपटे और पुलों के निर्माण की आवश्यकता है। उनको लेकर भी कई बार विधानसभा में आवाज उठाई जा चुकी है। इस अवसर पर चौ. ताहिर पहलवान, सुफियान अली, सोनू प्रधान, बबली प्रधान, जतिन सैनी, अखलाक प्रधान, इस्लाम ठेकेदार, रिजवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें