फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरौड़ा सीएचसी परिसर में खड़ी तीन एंबुलेंसों में लगी आग

Sun, 18 May 2025 10:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हरौड़ा सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में आग लगने की घटना&nbs
विज्ञापन
गागलहेड़ी। एचटी लाइन के तार टकराने से निकली चिंगारी के कारण हरौड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी खराब तीन एंबुलेंस में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तीन गाड़ियों से घंटों की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक एंबुलेंस कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर अचानक से एंबुलेंस से आग की लपटें निकलती देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अफरा तफरी मच गई। मेडिकल स्टाफ अपने आवास से बाहर निकल आए। आग की सूचना सीएचसी प्रभारी डॉ. शेखर नाथ ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत करते हुए काबू पाया। डॉ. शेखर नाथ ने बताया कि आग किस कारण लगी है। इसका किसी को कोई पता नहीं है।
वहीं मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों एंबुलेंस के ऊपर से हाई टेंशन लाइन जा रही है, जिसके तार आपस में टकराने के कारण नीचे गिरी चिंगारी से आग लगी है। गमीनत यह रही कि अगर दमकल की गाड़ी कुछ देर लेट हो जाती तो पास खड़ी चौथी एंबुलेंस भी आग की चपेट में आ जाती।
विज्ञापन

n हाल ही में कंडम हुई थी तीनों एबुलेंस : कुछ दिनों पहले शासन से स्वास्थ्य विभाग को 108 व 102 की नई एंबुलेंस मिली थी। 16 कंडम एंबुलेंस को केंद्रों पर खड़ा कर रखा है। एचटी लाइन के तार टकराने के कारण नीचे गिरी चिंगारी से सबसे पहले आग घास में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें