फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होली केे दिन तमंचे लहराने वाले तीन आरोपी दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। होली वाले दिन हाथों में तमंचे लहराने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बता दें, कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। इसमें कई युवक हाथों में तमंचे लिए हुए थे और उन्हें लहराते हुए किसी के साथ गाली गलौज कर रहे थे। शरीर पर रंग लगा हुआ था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह वीडियो होली वाले दिन की है। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवकों की पहचान कर भाटौल गांव न िवासी कुलदीप, आर्यन, रजनीश और रजत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को हाईवे स्थित सराय मालियान के अंडरपास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन तमंचे बरामद हुए हैं, जबकि रजत अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव में दबदबा बनाने के लिए होली वाले दिन तमंचे लहरा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें