संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती को एक युवक धमकी दे रहा है कि अगर उसकी बात न मानी गई तो उसके प्रेमी के साथ अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रखी है, लेकिन युवक ने युवती के भाई को अश्लील फोटो बनाकर व्हाट्सएप भी की है। नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का कहना है कि एक युवक के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन उनके बीच शादी की बात नहीं बनी। प्रेमी के पास उसकी फोटो थी, लेकिन जिसे उसने डिलीट कर दी थी। तब वह दोनों अलग हो गए थे। युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए उसके पास एक युवक के मैसेज आ रहे हैं कि प्रेमी के साथ उसकी अश्लील फोटो और वीडियो है। अगर वह उससे अकेले में नहीं मिली तो उसकी फोटो वायरल कर देगा। जांच करने पर पता चला कि इंस्टग्राम पर भी आरोपी ने फर्जी आईडी बना रखी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर रही है। जल्द युवक की शिनाख्त कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।